Khabar Cinema

प्रॉपर्टी प्रदर्शनी MCHI-CREDAI का आवास मंत्री प्रकाश मेहता द्वारा उद्घाट.

     मुंबई में भारत की सबसे बड़ी प्रॉपर्टी प्रदर्शनी का उद्घाटन आवास एवं श्रम मंत्री श्री प्रकाश मेहता ने २९ अक्टूबर को किया। एम सी एच आई और CREDAI और housing.com के द्वारा आयोजित इस भव्य प्रदर्शनी का आयोजन बीकेसी ग्राउंड बांद्रा में किया गया है। इसमें ३०० से अधिक डेवलपर्स ने हिस्सा लिया है और घर खरीदने वालों के लिए यह वन स्टॉप प्रदर्शनी है जिसमे हर एक के बजट के अनुसार होम उपलब्ध है। MCHI अपने २५ वर्षों के सफर में काफी सफल रहा है। MCHI-CREDAI के अध्यक्ष धर्मेश जैन ने इस मौके पर कहा कि २५ वां रजत जयंती संस्करण इस बात का प्रमाण है कि यह प्रॉपर्टी प्रदर्शनी अपनी लोकप्रियता की चरम सीमा पर है और इस के द्वारा लोग बहुत से लाभ उठा सकते हैं।
अश्वनी शुक्ला